गोलमाल 5 में करीना कपूर की वापसी
By Shubh Bhaskar ·
19 Feb 2026 ·
30 views
गोलमाल 5 में करीना कपूर की वापसी
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।
मुंबई-रोहित शेट्टी की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइज 'गोलमाल 5' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।फ़िल्म में करीना कपूर की वापसी तय हो चुकी है और वह एक बार फिर अजय देवगन के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएगी।इसके साथ ही रोहित शेट्टी ने फ़िल्म में अक्षय कुमार को शामिल कर दिया है।अजय,अक्षय और करीना जैसे बड़े सितारों की मौजूदगी ने 'गोलमाल 5' को अब तक कि सबसे बड़ी और दमदार टीम वाली फिल्म बना दिया है।फ़िल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक करीना की कास्टिंग में थोड़ा वक्त लग है।इसकी वजह डेट्स और अन्य मुद्दों पर बातचीत थी।
फ़िल्म में अजय देवगन का ही रहेगा अहम किरदार
'गोलमाल' फ्रेंचाइज के अब तक आए चारो पार्ट हिट साबित हुए है।अब अक्षय की एंट्री और करीना की वापसी ने इस उत्साह को और भी बढ़ा दिया है।फ़िल्म इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि इतने बड़े कलाकारों को एक साथ मे लाना आसान नहीं होता है।फ़िल्म में अजय देवगन का ही अहम किरदार रहेगा।