बिजौलिया से भीलवाड़ा के लिये डिलेवरी रेफर के दौरान रास्ते मे प्रसव
By Shubh Bhaskar ·
19 Feb 2026 ·
29 views
बिजौलिया से भीलवाड़ा के लिये डिलेवरी रेफर के दौरान रास्ते मे प्रसव
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।
बिजोलिया-बिजोलिया उप जिला अस्पताल से भीलवाड़ा के लिए सुमित्रा देवी / संजय कुमार को डिलेवरी के लिए रेफर किया,
परन्तु रास्ते में महिला को प्रसव पीडा अत्यधिक होने के कारण गाड़ी को रास्ते में साईड पर रोक कर ई एम टी विश्वजीत सिंह
ने तत्परता दिखाते हुए डिलेवरी सफलतापूर्वक करवाईं ,
जिसमें महिला व बच्चा दोनों को सुरक्षित महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
महिला व उसके परिजनों ने 108 स्टाफ का हाथ जोड़कर दिल से धन्यवाद दिया।
सहयोग के लिए पायलेट विजेश खटीक
भी साथ रहै।