ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बैकुंठ धाम का 56वां पाटोत्सव 20 फरवरी से होगा प्रारंभ।

By Shubh Bhaskar · 19 Feb 2026 · 38 views
बैकुंठ धाम का 56वां पाटोत्सव 20 फरवरी से होगा प्रारंभ।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर बैकुंठ धाम मंदिर,स्कीम नंबर दो स्थित मंदिर में 56वां पाटोत्सव 20 फरवरी से श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। मंदिर महंत समीर गिरी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि पाटोत्सव के तहत विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 20 फरवरी को प्रातः 9:15 बजे भगवान का रुद्राभिषेक किया जाएगा। 21 फरवरी को दोपहर 3:00 बजे भक्ति संगीत कार्यक्रम आयोजित होगा। 22 फरवरी को सुबह 10:00 बजे मंदिर परिसर से भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
23 फरवरी को प्रातः 10:00 बजे विशेष पूजन होगा तथा दोपहर 3:00 बजे श्याम कथा का आयोजन किया जाएगा। 26 फरवरी को सुबह 10:00 बजे भगवान लक्ष्मी नारायण का दुग्धाभिषेक संपन्न होगा। 28 फरवरी को दोपहर 3:00 बजे सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा।
पाटोत्सव का समापन ०1 मार्च को प्रातः 10:00 बजे हवन के साथ होगा, जिसके पश्चात दोपहर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
मंदिर प्रशासन ने सभी श्रद्धालु भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्म लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube