अखिल राजस्थान चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कर्मचारी संघ में पद मिलने पर रेडियोलॉजी विभाग द्वारा सम्मान समारोह आयोजित।
By Shubh Bhaskar ·
19 Feb 2026 ·
43 views
अखिल राजस्थान चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कर्मचारी संघ में पद मिलने पर रेडियोलॉजी विभाग द्वारा सम्मान समारोह आयोजित।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- सामान्य चिकित्सालय, अलवर के रेडियोलॉजी विभाग द्वारा अखिल राजस्थान चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कर्मचारी संघ में महत्वपूर्ण पद मिलने पर मनीष शर्मा (नर्सिंग ऑफिसर) एवं गोपाल सैनी (वरिष्ठ रेडियोग्राफर) का सम्मान समारोह आयोजित कर अभिनंदन किया गया।
हाल ही में संघ द्वारा जारी आदेशानुसार मनीष शर्मा को जिलाध्यक्ष तथा गोपाल सैनी को जिला संयोजक का दायित्व सौंपा गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए चयनित होने पर विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी तथा उनके सफल और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि दोनों कर्मियों ने सदैव अपनी कार्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण भावना से विभाग व संस्थान का नाम रोशन किया है। संघ में उनकी नियुक्ति से कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी और संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर मनीष शर्मा एवं गोपाल सैनी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे कर्मचारियों के हितों की रक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में विभाग के अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।