अलवर में 22 फरवरी को होगा विराट हिंदू सम्मेलन, कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ!
By Shubh Bhaskar ·
19 Feb 2026 ·
49 views
अलवर में 22 फरवरी को होगा विराट हिंदू सम्मेलन, कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ!
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- हिंदू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करने तथा सनातन संस्कृति,सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अलवर में “विराट हिंदू सम्मेलन” का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में सर्व हिंदू समाज की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।
आयोजकों के अनुसार सम्मेलन का शुभारंभ 22 फरवरी 2026 को प्रातः 10:00 बजे कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा अलवर एन ई बी शिव मंदिर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल, अलवर भारद्वाज आश्रम के पीछे एन ई बी परिसर में पहुंचेगी, जहां मुख्य सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
सम्मेलन का उद्देश्य समाज में धार्मिक,सांस्कृतिक एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना तथा युवाओं में जागरूकता और संगठनात्मक भावना का संचार करना है। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक व धार्मिक प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
सर्व हिंदू समाज की ओर से समस्त नागरिकों से सह-परिवार अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की गई है।