ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पदोन्नति पर हेड कॉन्स्टेबल मुरलीधर का भव्य बहुमान

By Shubh Bhaskar · 18 Feb 2026 · 141 views
पदोन्नति पर हेड कॉन्स्टेबल मुरलीधर का भव्य बहुमान

​पीपाड़ शहर। स्थानीय पुलिस थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल मुरलीधर को सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर भावभीनी विदाई और सम्मान दिया गया। पुलिस थाने में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान थानाधिकारी अमीलाल सुथार और साथी पुलिसकर्मियों ने उनकी सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।थाने के स्टाफ द्वारा मुरलीधर को राजस्थानी परंपरा के अनुसार साफा पहनाकर और फूलों की मालाओं से लादकर उनका अभिनंदन किया गया।इस मौके पर मुरलीधर ने पीपाड़ थाने में अपने कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया और टीम भावना के साथ काम करने के लिए सभी साथियों का आभार जताया। थानाधिकारी ने मुरलीधर की कर्तव्यनिष्ठा और कार्यकुशलता की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी पदोन्नति विभाग के लिए गर्व का विषय है।इस अवसर पर महेंद्र सोनल,प्रभु,महिपाल,शेखर ,सुरेश,विक्रम मीणा,थाना स्टाफ सहित शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube