ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

किसान विकास पत्र भुगतान में लापरवाही का आरोप, डाकघर में घोटाले की आशंका

By Shubh Bhaskar · 17 Feb 2026 · 22 views
किसान विकास पत्र भुगतान में लापरवाही का आरोप, डाकघर में घोटाले की आशंका

दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश गोंडा कर्नलगंज डाकघर में भारतीय डाक विभाग की एक योजना किसान विकास पत्र के भुगतान को लेकर गंभीर लापरवाही और घोटाले की आशंका का मामला सामने आया है। वहीं मंगलवार को डाकघर पहुंचे डाक अधीक्षक व अन्य कर्मचारियों पर अभद्रता व धमकी का गंभीर आरोप लगाया गया है।
कर्नलगंज नगर के मोहल्ला बालूगंज निवासी एक उपभोक्ता ने बताया है कि किसान विकास पत्र की अवधि पूरी होने के बाद संबंधित प्रमाणपत्र पर हस्ताक्षर कराकर उसे डाकघर में ही रख लिया गया, लेकिन कई वर्षों से भुगतान नहीं किया जा रहा है। शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्हें लंबे समय से “आज-कल” कहकर टाल दिया जा रहा है। इस संबंध में पूर्व में शिव शंकर भट्ट द्वारा गोंडा के तत्कालीन डाक अधीक्षक से शिकायत की गई थी। बताया जाता है कि उन्होंने मैनुअल जांच कराकर भुगतान सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

डाक अधीक्षक पर अभद्रता का आरोप

17 फरवरी को जब डाक अधीक्षक कर्नलगंज डाकघर पहुंचे, तब उपभोक्ता का भाई शिवशंकर भट्ट उनसे मिलने गया। आरोप है कि डाक अधीक्षक ने कहा कि “ किसान विकास पत्र जिसको दिया था उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराओ।” शिकायतकर्ता का यह भी कहना है कि डाक अधीक्षक और डाकघर के कुछ कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और दोबारा शिकायत करने पर मुकदमा लिखाने की बात कही। घटना से आहत होकर शिकायतकर्ता ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी, साथ ही आईजीआरएस पोर्टल और डाक विभाग के आधिकारिक एक्स पूर्व ट्विटर अकाउंट पर भी शिकायत दर्ज कराई है।

पहले भी हो चुका है घोटाला

स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी इसी डाकघर में लाखों रुपये के गबन का मामला सामने आ चुका है, जिसमें मुकदमा भी दर्ज हुआ था। ऐसे में एक बार फिर सामने आया यह मामला विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।

जांच और कार्रवाई की मांग
शिकायतकर्ता ने मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए शीघ्र भुगतान और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, डाक विभाग की ओर से इस प्रकरण पर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube