ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गो माता को राष्ट्र माता घोषित कराने हेतु सांसदों व विधायकों के लिए सद्बुद्धि यज्ञ आयोजित!

By Shubh Bhaskar · 17 Feb 2026 · 45 views
गो माता को राष्ट्र माता घोषित कराने हेतु सांसदों व विधायकों के लिए सद्बुद्धि यज्ञ आयोजित!

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- कोटा- श्री गोविंद देव परोपकारी ट्रस्ट के तत्वावधान में आमझरी स्थित श्री श्री 1008 रामानंद आश्रम में गो माता को राष्ट्र माता घोषित कराने की मांग को लेकर सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आहुतियां दीं और गौ संरक्षण के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
यज्ञाचार्या डार्विन ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से यज्ञ संपन्न कराया। यज्ञ का मुख्य उद्देश्य जनप्रतिनिधियों—सांसदों एवं विधायकों—को गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने तथा गोशालाओं की दयनीय स्थिति सुधारने के लिए सद्बुद्धि प्रदान करने की कामना करना रहा।
कार्यक्रम में कोटा-बूंदी क्षेत्र के सांसद मांगीलाल नागर ने कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति की पहचान है और गोशालाओं के संरक्षण व संवर्धन के लिए जनप्रतिनिधियों को गंभीर पहल करनी चाहिए।
इस अवसर पर गोशाला समिति के पदाधिकारी, विधायक नितेश नागर, महंत कमलेश्वर दास, महंत चेतेश्वरानंद दास, सीमा राधाकृष्ण, जाह्नवी दीक्षित, पदम जैन, बबलू, मोनू सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में गौ रक्षा एवं गौ संवर्धन के संकल्प के साथ प्रसाद वितरण किया गया।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube