ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बारहठ बंधुओं की प्रतिमाओं पर श्रद्धा- सुमन अर्पित

By Shubh Bhaskar · 23 Dec 2025 · 45 views
बारहठ बंधुओं की प्रतिमाओं पर श्रद्धा- सुमन अर्पित

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा- 23 दिसंबर को प्रातः 8:30 बजे कुँ. प्रतापसिंह बारहठ सेवा संस्थान शाखा भीलवाड़ा के तत्वावधान में प्रतापसिंह बारहठ रोड़(सांगानेर रोड़) स्थित त्रिमूर्ति सर्किल पर महान क्रांतिकारी केसर सिंह बारहठ,जोरावर सिंह बारहठ और प्रताप सिंह बारहठ की प्रतिमाओं पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।संस्थान प्रतिवर्ष इस दिन को बारहठ शौर्य दिवस के रूप में मनाता है।23 दिसंबर, 1912 को दिल्ली में लॉर्ड होर्डिंग्स बम कांड हुआ था।बम कांड में मुख्य भूमिका जोरावर सिंह बारहठ और उनके भतीजे प्रताप सिंह बारहठ की थी।कार्यक्रम में नगर निगम की पार्षद मधु शर्मा,संस्थान के पदाधिकारी,श्यामलाल ओझा,सत्यनारायण शर्मा,सत्यनारायण श्रोत्रिय,ओमप्रकाश पारीक, मदनलाल छीपा,प्रभाकर चतुर्वेदी,डाॅ.राजेन्द्र छीपा,राजकुमार, गोपाल,राकेश,बंशीलाल, दीनदयाल जोशी आदि उपस्थित थे।डॉक्टर कैलाश पारीक, अध्यक्ष संस्थान ने बारहठ बंधुओं के जीवन-चरित्र एवं उनके क्रातिकारी कार्यों व बलिदानों का परिचय दिया।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube