ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अनावड़ा में 19 फरवरी को 19 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन।

By Shubh Bhaskar · 17 Feb 2026 · 10 views
अनावड़ा में 19 फरवरी को 19 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- उपखंड क्षेत्र के गांव अनावड़ा में 19 फरवरी 2026 को फुलेरा दूज के शुभ अवसर पर आदिवासी मीणा समाज के 19 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन आदिवासी मीणा समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के तत्वावधान में संत बाबा रामदेव आश्रम के पास तैयार किए गए विशाल सम्मेलन स्थल पर संपन्न होगा।
सम्मेलन समिति के संयोजक इंजीनियर रामगोपाल मीणा ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। राजगढ़ परिक्षेत्र में आयोजित हो रहे मीणा समाज के इस प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर स्थानीय ग्रामवासियों और आसपास के गांवों में उत्साह का माहौल है। समिति के कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने में जुटे हुए हैं।
उन्होंने बताया कि सम्मेलन में वैवाहिक जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार के मंत्री, विधायक, सांसद सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि तथा समाज के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहेंगे।
समिति पदाधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार के सामूहिक विवाह आयोजनों से समाज में व्याप्त कुरीतियों और फिजूलखर्ची पर रोक लगेगी तथा सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलेगा। सम्मेलन को लेकर पूरे क्षेत्र में व्यापक तैयारियां और उत्साह देखा जा रहा है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube