ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

विवेक वर्धनी विद्यालय में वार्षिक उत्सव व विदाई समारोह संपन्न

By Shubh Bhaskar · 17 Feb 2026 · 208 views
दैनिक शुभ भास्कर

संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया

विवेक वर्धनी विद्यालय में वार्षिक उत्सव व विदाई समारोह संपन्न;

छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद

सम्मानपुरा (इटावा)। क्षेत्र के विवेक वर्धनी विद्यालय सम्मानपुर में वार्षिक उत्सव और कक्षा 5वीं व 8वीं के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरीश शर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि बोरदा सरपंच घनश्याम मीणा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचायत समिति सदस्य (इटावा) श्रीमती ममता शर्मा उपस्थित रहीं।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बंधा समां:
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान गणेश के पूजन, माल्यार्पण और मां शारदे की वंदना के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
सम्मान और विदाई की भावुक बेला:
विदाई समारोह के दौरान कक्षा 5वीं और 8वीं के छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर और माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी गई। अतिथियों ने सभी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके बेहतर करियर और उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधक महावीर शर्मा ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और बच्चों को अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की सीख दी।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति:
इस अवसर पर अतिथि के रूप में भूपेंद्र शर्मा, राकेश शर्मा, वार्ड पार्षद महावीर सुमन, राजेंद्र बेरवा और खेमराज शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाध्यापक बाबूलाल, सुदर्शन रंगलावत, जितेंद्र शेरावत, सुश्री अंतिमा मीणा, मेघराज सुमन, सुनील मेहरा, ओम शंकर बैरवा, सुश्री बृजेश नागर सहित समस्त स्टाफ और प्रबुद्ध नागरिकों का विशेष सहयोग रहा। अंत में विद्यालय संस्थापक महावीर शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube