ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

वृक्षम द्वारा छात्रों को तनाव मुक्त परीक्षा हेतु टिप्स

By Shubh Bhaskar · 17 Feb 2026 · 30 views
वृक्षम द्वारा छात्रों को तनाव मुक्त परीक्षा हेतु टिप्स
दैनिक शुभ भास्कर भगवान लाल जाट राजस्थान उदयपुर
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नाथावतो का गुडा में वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान के तत्वाधान में परीक्षा में तनाव मुक्त सफलता कैसे प्राप्त करें के बारे में बच्चों को सकारात्मक टिप्स देकर समझाया गया। इस अवसर पर वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ गोपेश शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के बारे में समझाया। संस्थान के सचिव यशवंत त्रिवेदी ने बच्चों को ऊपरना पहना कर परीक्षा पूर्व ही उन्हें बधाई और मार्ग प्रशस्त किया। समारोह के विशिष्ट अतिथि वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर मनोज आचालिया, डॉ सीमा वेद ने परीक्षा में आत्मविश्वास, शांत, एकाग्रचित, तनाव मुक्त होकर परीक्षा में सफलता के आवश्यक बिंदु के बारे में विस्तार से जानकारी दी ।
मीडिया प्रभारी नरेश पूर्बिया ने बताया कि वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान के पदाधिकारी उपाध्यक्ष अनिल पारीक, सह सचिव निलेश पालीवाल और एक्जीक्यूटिव सदस्य महेश उपाध्याय ने सभी शाला के बालकों को स्टेशनरी किट का वितरण किया और अल्पाहार कराया। कार्यक्रम संचालन शाला प्रधान कल्पना आंचलिया ने किया।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube