सशक्त नेतृत्व, सांगठनिक कौशल और अटूट विश्वास - भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत जी मेवाड़ा के द्वितीय कार्यकाल का गौरवशाली एक वर्ष
By Shubh Bhaskar ·
17 Feb 2026 ·
4 views
सशक्त नेतृत्व, सांगठनिक कौशल और अटूट विश्वास - भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत जी मेवाड़ा के द्वितीय कार्यकाल का गौरवशाली एक वर्ष
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।
भीलवाड़ा-भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांडा मेवाड़ा के द्वितीय कार्यकाल का प्रथम वर्ष केवल दिन गिनने जैसा नहीं रहा, बल्कि यह जिला संगठन के कायाकल्प और उपलब्धियों का एक स्वर्णिम अध्याय साबित हुआ है। उनके नेतृत्व में भाजपा ने न केवल राजनीतिक ऊंचाइयों को छुआ है, बल्कि कार्यक्षमता में भी सकारात्मक बदलाव किए हैं। अपनी इसी छवि की वजह से उन्होंने सत्ता और संगठन के प्रदेश स्तर के नेताओं के दिल में तो जगह बनाई ही है, साथ ही भीलवाड़ा जिले के कार्यकर्ताओं के साथ आमजन का भी विश्वास जीता है।
उनके सफल कार्यकाल के कुछ ऐसे तथ्य जो उन्हें एक विशिष्ट पहचान दिलाते हैं -
व्यक्तित्व और कार्यशैली बनी संगठन में लोकप्रियता का आधार
प्रशांत की कार्यशैली ने उन्हें कार्यकर्ताओं का 'लाडला' और संगठन का 'स्तंभ' बना दिया है।
स्पष्टवादिता एवं शुचिता- आपकी सबसे बड़ी शक्ति 'सही को सही और गलत को गलत' कहने का साहस है। इसी स्पष्टवादी छवि ने कार्यकर्ताओं के मन में आपके प्रति अटूट विश्वास पैदा किया है।
सहयोगात्मक नेतृत्व- आपने 'आदेश' देने की परंपरा को बदलकर 'सहयोग' करने की संस्कृति विकसित की है। कार्यकर्ताओं के लिए आप एक बॉस नहीं, बल्कि एक बड़े भाई (फ्रेंडली लीडर) के रूप में उपलब्ध रहते हैं।
प्रतिकूल परिस्थितियों का मुकाबला-प्रतिकूल परिस्थितियों का मुकाबला करने की क्षमता और विरोधाभासों के बीच एक सकारात्मक समाधान निकालने के आपके गुण ने संगठन को कभी कमजोर नहीं पड़ने दिया।
सबका साथ, सबका सम्मान- आपने सर्व समाज के हित की चिंता की और संगठन के वरिष्ठ एवं अनुभवी नेताओं को सदैव पूर्ण मान-सम्मान दिया, जिससे अनुभव और युवा ऊर्जा का बेहतर संगम देखने को मिला।
काम से काम रखने की आदत- अनावश्यक विवादों से दूर रहकर केवल संगठन के कार्यों पर केंद्रित रहने की आपकी प्रवृत्ति ने कार्यकुशलता को बढ़ाया है।
कुशल रणनीतिकार एवं दूरदर्शी -आपकी प्रबंधन क्षमता और भविष्य की चुनौतियों को भांपने की दृष्टि ने जिले में भाजपा को एक अभेद्य दुर्ग के रूप में स्थापित किया है।
समन्वय की मिसाल-जिले के जनप्रतिनिधियों को उचित तवज्जो देते हुए, आपने मूल संगठन और सभी मोर्चों के बीच एक बेहतरीन तालमेल बिठाया है।
सांगठनिक उपलब्धियो से प्रदेश स्तर पर विशिष्ट पहचान
अपने कार्यकाल में आपने संगठन को जमीन पर मजबूती से खड़ा किया है -
सशक्त और समयबद्ध संगठन संरचना-जिला पदाधिकारियों से लेकर मोर्चों, मंडलों, बूथों और यहाँ तक कि पन्ना प्रमुखों तक की नियुक्तियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण करना आपकी सबसे बड़ी सांगठनिक जीत है। एक अनुशासित और सशक्त टीम का निर्माण आपकी कार्यकुशलता का प्रमाण है।
अभियानों की निष्पत्ति में 'अग्रणी' जिला- प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए प्रत्येक अभियान को आपने न केवल गुणवत्ता के साथ पूरा किया, बल्कि जिले को प्रदेश की रैंकिंग में अग्रणी स्थान पर रखा।
राजनीतिक परिदृश्य में 'ओनली भाजपा' आपके कुशल प्रबंधन का ही परिणाम है कि जिले में लोकसभा और विधानसभा चुनावों में विपक्ष का प्रभाव शून्य रहा। जिले में'ओनली भाजपा' वाला वातावरण तैयार करने में आपकी रणनीति मील का पत्थर साबित हुई है।
व्यवस्थित प्रबंधन और त्वरित रिपोर्टिंग: प्रदेश मुख्यालय द्वारा मांगी जाने वाली किसी भी जानकारी या डेटा का व्यवस्थित रिकॉर्ड रखना और उसे त्वरित गति से प्रेषित करना आपकी कार्यशैली का अभिन्न हिस्सा है।
पार्टी कार्यालय और पार्टी अध्यक्ष की सुलभता: आपने कार्यकर्ता और आमजन के लिए पार्टी कार्यालय के दरवाजे सदैव खुले रखे। स्वयं अपना अधिकतर समय वहीं व्यतीत करते हैं (शहर में उपलब्धता के अनुसार), इसी कारण आपसे मुलाकात सुलभता से हो जाती है।
जनसेवा और समस्या समाधान
संगठन और आमजन के लिए अत्यंत सुलभ प्रशांत बहुत ही मिलनसारिता के साथ सभी से मिलते है और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने के प्रयास के साथ गंभीरता से सभी को बात को सुनते, समझते और समाधान का प्रयास करते हैं।
योजनाओं का अंतिम छोर तक विस्तार: केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए आपने व्यक्तिगत रुचि लेकर कार्य किया।
त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान:कार्यकर्ताओं या आम जनता की कोई भी वाजिब समस्या जब आपके समक्ष आई, आपने बिना किसी भेदभाव के उसका निष्पक्ष और त्वरित समाधान सुनिश्चित किया।
प्रशासनिक सक्रियता: जनसमस्याओं को लेकर आप प्रशासन और सरकार के स्तर तक निरंतर सक्रिय रहे और जनता की बात को मजबूती से वहां तक पहुँचाया है।
प्रशांत मेवाड़ा का यह एक वर्ष "निष्ठा, नीति और नेतृत्व" का वर्ष रहा है। आपने संगठन को केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक परिवार के रूप में संचालित किया है। आपकी इन्ही विशेषताओं और उपलब्धियों ने आपकी गिनती प्रदेश भाजपा के सर्वाधिक सक्रिय जिलाध्यक्षों की श्रेणी में होती है।
सभी के चहेते प्रशांत मेवाड़ा को अपने द्वितीय कार्यकाल के एक वर्ष की सम्पन्नता पर असीम शुभकामनाएं एवं बधाई।