महाविद्यालय में सिक्कों की कहानी छायाचित्रों की जुबानी विषय पर प्रदर्शनी का आयोजन
By Shubh Bhaskar ·
17 Feb 2026 ·
26 views
महाविद्यालय में सिक्कों की कहानी छायाचित्रों की जुबानी विषय पर प्रदर्शनी का आयोजन
भीलवाडा
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा - महाप्रभु स्वामी रामचरण कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ ओमप्रकाश कुमावत के सानिध्य में संग्रहकर्ता सोमेश्वर व्यास ने महाविद्यालय परिसर में भिन्न भिन्न प्रकार की माचिस, प्राचीन सिक्के, विदेशी व भारतीय डाक टिकट , ताम्र पत्र व अनेक प्रकार की पुरानी वस्तुएं की प्रदर्शनी लगाई गई व्यास ने बताया कि प्राचीन सिक्के राष्ट्र की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक धरोहर हैं। इनकी सम्यक सुरक्षा एवं भावी पीढ़ी हेतु इन्हें संरक्षित रखना तथा जनसामान्य विशेष कर बच्चों में अपने धरोहर के प्रति अभिरूचि उत्पन्न करना हमारा कर्तव्य है। इन्हीं उद्देश्यों की पूर्ति के लिए कन्या महाविद्यालय में सिक्कों की कहानी छायाचित्रों की जुबानी विषय पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है
प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुये प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश कुमावत ने कहा कि प्रदर्शनी में सिक्कों की उत्पत्ति, उनके निर्माण के विविध तरीकों तथा टूल-डाई तकनीक, स्क्रू प्रेस तकनीक, भाप-चलित मशीनों से निर्माण व आधुनिक टकसालों में निर्माण की तकनीकों को चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है। प्रदर्शनी में प्रारम्भ से लेकर वर्तमान तक के सिक्कों को ढालने की प्रक्रिया को छायाचित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है। भारत के प्राचीनतम आहत सिक्के, विभिन्न जनपदों के सिक्के, भारतीय यवन सिक्के, कुषाण एवं गुप्त राजाओं के सोने, चांदी एवं तांबे के सिक्कों के अतिरिक्त सात वाहनों के सिक्के, मध्यकालीन सिक्के, आधुनिक सिक्कों की श्रृंखला में आना, नया पैसा के अतिरिक्त मेडल, व शाहपुरा स्टेट के इतिहास को भी प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया है।