ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

रैणी तहसीलदार पर गंभीर आरोप, ‘०2 लाख दो, 10 मिनट में रास्ता खोल दूंगा’— *पीड़ित का दावा* सरकार के “रास्ता खोलो अभियान” के आदेशों पर उठे सवाल!

By Shubh Bhaskar · 17 Feb 2026 · 75 views
रैणी तहसीलदार पर गंभीर आरोप, ‘०2 लाख दो, 10 मिनट में रास्ता खोल दूंगा’— *पीड़ित का दावा*
सरकार के “रास्ता खोलो अभियान” के आदेशों पर उठे सवाल!

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर जिले की रैणी तहसील के उकेरी गांव में राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज रास्ते पर अतिक्रमण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी होने के बावजूद अब तक कार्यवाही नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है।
पीड़ित जीयाराम मीणा ने रैणी तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले डेढ़ से दो वर्षों से उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। उनका आरोप है कि रास्ता खुलवाने के नाम पर उनसे ०2 लाख रुपये की मांग की गई। पीड़ित का दावा है कि उन्हें कहा गया, ०2 लाख रुपये दो, 10 मिनट में रास्ता निकलवा दूंगा।”
जीयाराम मीणा का कहना है कि रास्ता बंद होने के कारण पहले भी गंभीर स्थिति पैदा हो चुकी है। उनके अनुसार, एक मासूम बच्चे को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका, जिससे उपचार में देरी हुई और उसकी मृत्यु हो गई। अब परिवार के एक वृद्ध सदस्य की हालत भी नाजुक बताई जा रही है, लेकिन चारों ओर लगी तारबंदी के कारण बाहर निकलना बेहद कठिन हो गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल जाने वाले बच्चों को भी रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज सार्वजनिक रास्ते पर अवरोध होने के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर ठोस कार्यवाही नहीं होने से सवाल खड़े हो रहे हैं।
इस संबंध में रैणी तहसीलदार का पक्ष जानने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं किया गया।
सरकार द्वारा चलाए जा रहे “रास्ता खोलो अभियान” के बीच इस तरह के आरोप और आदेशों की अनदेखी प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगा रही है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले में क्या कार्यवाही करता है और पीड़ित को कब तक राहत मिलती है।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube