ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मेंटेनेंस कार्य के कारण चम्बल से जल आपूर्ति रहेगी प्रभावित चम्बल भीलवाड़ा पेयजल परियोजना से 18 फरवरी की सांय से 20 फरवरी की सुबह तक पेयजल आपूर्ति रहेगी बाधित

By Shubh Bhaskar · 17 Feb 2026 · 74 views
मेंटेनेंस कार्य के कारण चम्बल से जल आपूर्ति रहेगी प्रभावित
चम्बल भीलवाड़ा पेयजल परियोजना से 18 फरवरी की सांय से 20 फरवरी की सुबह तक पेयजल आपूर्ति रहेगी बाधित

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

भीलवाड़ा । चम्बल भीलवाड़ा पेयजल परियोजना के अंतर्गत भीलवाड़ा जिले में पेयजल आपूर्ति की जाती है। चम्बल भीलवाड़ा पेयजल परियोजना के अंतर्गत फेज I, पैकेज I एवं II के तहत रॉ एवं क्लियर वॉटर पंपिंग एवं ट्रांसमिशन सिस्टम तथा आरोली WTP के वार्षिक रखरखाव एवं प्रिवेंटिव मैनटेनेंस कार्य हेतु दिनांक 18.02.2026 प्रातः 7 बजे से 36 घंटे का शटडाउन रहेगा।
अधिशाषी अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग परियोजना खण्ड - प्रथम भीलवाड़ा ने बताया कि जिसके कारण भीलवाड़ा शहर सहित भीलवाड़ा जिले में दिनांक 18.02.2026 सांय से 20.02.2026 प्रातः तक चंबल से होने वाली पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी
उन्होंने भीलवाड़ा शहर सहित भीलवाड़ा जिले वासियों से अनुरोध किया है कि शटडाउन पूर्व पेयजल का समुचित भंडारण सुनिश्चित कर लेवें तथा पेयजल मितव्यता से खर्च करें।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube