ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

17 फरवरी को उन्नाव में गौ सम्मान आह्वान अभियान की विशाल सभा आयोजित।

By Shubh Bhaskar · 16 Feb 2026 · 42 views
17 फरवरी को उन्नाव में गौ सम्मान आह्वान अभियान की विशाल सभा आयोजित।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- उन्नाव- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के तत्वावधान में 17 फरवरी को जनपद उन्नाव में गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत एक विशाल सभा का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे पंचमुखी धाम गौ सेवा आश्रम गंगा बैराज में आयोजित होगा।
संगठन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह अभियान सम्पूर्ण भारत में गौ माता एवं सनातन धर्म की सेवा और संरक्षण के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। सभा में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म दास महाराज, राष्ट्रीय महामंत्री राम देव मिश्रा, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष (संत प्रकोष्ठ) ओमप्रकाश विश्वकर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में दूर-दराज से संत समाज के प्रतिनिधियों के भी शामिल होने की संभावना है। बैठक में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने की मांग पर चर्चा की जाएगी तथा आगामी 27 अप्रैल को प्रस्तावित गौ सम्मान दिवस के संबंध में विशेष जानकारी साझा की जाएगी।
गौ पुत्र दुर्गेश पांडे एवं अन्य कार्यकर्ता भी सभा में मौजूद रहेंगे। संगठन की ओर से उन्नाव जिले के सभी कार्यकर्ताओं एवं सनातन धर्म में आस्था रखने वाले लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है। साथ ही सभी भारतवासियों से गौ वंश की सेवा और संरक्षण में सहयोग देने का आह्वान किया गया है।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube