गौ पुत्र जितेंद्र यादव ने पिकअप गाड़ी पकड़ी, गौ तस्कर किया पुलिस के हवाले।
By Shubh Bhaskar ·
16 Feb 2026 ·
16 views
गौ पुत्र जितेंद्र यादव ने पिकअप गाड़ी पकड़ी, गौ तस्कर किया पुलिस के हवाले।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एक बड़ी कार्यवाही करते हुए संदिग्ध पिकअप गाड़ी को पकड़कर गौ तस्करों को पुलिस प्रशासन के हवाले किया। यह कार्यवाही 16 फरवरी को की गई।
संगठन के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष (युवा मोर्चा) गौ पुत्र जितेंद्र यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए पिकअप वाहन को रोका और मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी। बाद में आरोपियों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन पूरे देश में निस्वार्थ भाव से गौ माताओं और सनातन धर्म की सेवा एवं रक्षा के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने प्रदेश की विभिन्न गौ रक्षा संगठनों से अपील करते हुए कहा कि यदि सभी संगठन एकजुट होकर प्रयास करें तो गौ तस्करी पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज के संकल्प का उल्लेख करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि वे गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के उद्देश्य से निरंतर प्रयासरत हैं।
साथ ही राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से अपील की गई है कि गौ माता को राज्य माता घोषित किया जाए तथा गौ हत्या पर सख्त कानून लागू किया जाए, जैसा कि हरियाणा में प्रभावी प्रावधान लागू हैं। उनका कहना है कि कड़े कानून से ही गौ तस्करी और गौ हत्या पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।
इस दौरान राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी गौ पुत्र नागपाल शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौ पुत्र सुरेश चंद्र शर्मा एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष गौ पुत्र सुरेश पुजारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी पूरे प्रदेश में मजबूत टीम गठित कर व्यापक स्तर पर अभियान चलाने की बात कही।