ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माचाड़ी के शिविर में 75 मरीजों का निशुल्क इलाज।

By Shubh Bhaskar · 16 Feb 2026 · 36 views
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माचाड़ी के शिविर में 75 मरीजों का निशुल्क इलाज।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- माचाड़ी- प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहे माचाडी कस्बे के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माचाड़ी में लूपिंग ह्यूमन वेलफेयर एंड रिसर्च फाउंडेशन अलवर की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 75 महिला एवं पुरुष मरीजों का पंजीयन किया गया, जिनमें बीपी, शुगर, अस्थमा एवं हृदय रोग से पीड़ित मरीज शामिल रहे।
शिविर के दौरान सभी मरीजों की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क जांच की गई तथा आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क वितरित की गईं। स्वास्थ्य परीक्षण के साथ मरीजों को आवश्यक परामर्श भी दिया गया।
इस अवसर पर सेक्टर हेल्थ सुपरवाइजर नवल बैरवा, डॉ. पुखराज मीणा, डॉ. कविता, डॉ. तुषार झालानी, एएनएम रुकसार, डीईओ राजेश सैनी, रेडियोग्राफर विशवा सुगंध, महेंद्र सिंह, फार्मासिस्ट सीताराम, लैब टेक्नीशियन दीपिका, निकिता, महिमा, मोबाइलाइजर गोपेश शर्मा सहित सीएचसी माचाड़ी के स्टाफ ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
शिविर के सफल आयोजन पर क्षेत्रवासियों ने संस्था एवं चिकित्सा दल का आभार व्यक्त किया।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube