पुलवामा हमले की बरसी पर शहीद संजय सिन्हा को मसौढ़ी वासियों ने किया नमन
By Shubh Bhaskar ·
15 Feb 2026 ·
8 views
पुलवामा हमले की बरसी पर शहीद संजय सिन्हा को मसौढ़ी वासियों ने किया नमन
दैनिक शुभ भास्कर सुनील कुमार मिश्रा बद्री बिहार पटना मसौढ़ी: पुलवामा हमले में शहीद जवानों को देशभर में याद किया गया। पटना के मसौढ़ी में भी सर्व धर्म समभाव समिति के तत्वाधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान मसौढ़ी के लाल शहीद संजय सिन्हा को नमन कर श्रद्धांजलि दी गई. ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के बच्चें- बच्चियों ने राष्ट्रगान गाकर सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम किया। आयोजित श्रद्धांजलि सभा में एसडीएम अभिषेक कुमार, सर्वधर्म समभाव समिति के संयोजक डॉ एमके मंगल,पालटन सिंह, रंजू यादव ,नेहा पटेल, डॉ रामजयपाल प्रसाद, विश्वरंजन, ,उपेंद्र कुमार निराला ,लालमोहन सिंह, पार्षद उज्जवल कुमार, आशीष,मनोज,आनंद, आदित्य, मो सहजाद और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए. बता दें कि पुलवामा हमले को काला दिवस के रूप में मनाते हुए प्रशासनिक और सामाजिक स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में आतंकी हमला हुआ था. इस हमले में सुरक्षा बलों को ले जा रही एक पास IED लगी गाड़ी से टक्कर मारी गई थी. आतंकियों की इस कायराना करतूत में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे, जिसमें बिहार के भागलपुर के जवान रतन कुमार ठाकुर और मसौढ़ी के जवान शहीद संजय सिन्हा शामिल थे. लोगों ने सरकार से मसौढ़ी के मुख्य सड़क का नाम शहीद संजय सिन्हा के नाम पर रखने के साथ चौक चौराहे पर प्रतिमा तोरण द्वार बनवाने की मांग की. साथ ही उनके नाम पर राजकीय समारोह के रूप में श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने की मांग भी की कार्यक्रम में मौजूद मसौढ़ी एसडीएम अभिषेक कुमार ने कहा कि 'हमारे देश के शहीद वीर सपूतों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. शहीद संजय सिन्हा की पत्नी से मिलकर उन्हें यथासंभव मदद करने का भरोसा जताया है. आज सभी जवानों को हम नमन करते हैं, जिन्होंने देश के लिए अपनी कुर्बानी दी. हम सभी उनके ऋणी रहेंगे।