ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

समाज के लिए प्रेरणा बने डॉ. इस्माइल, भौतिक विज्ञान में हासिल की पी-एच.डी.

By Shubh Bhaskar · 23 Dec 2025 · 175 views
समाज के लिए प्रेरणा बने डॉ. इस्माइल, भौतिक विज्ञान में हासिल की पी-एच.डी.

जोधपुर पीपाड सिटी।कस्बे के होनहार युवा मोहम्मद इस्माइल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर अपने समाज और जिले का नाम रोशन किया है। मोहम्मद इस्माइल को अजमेर स्थित भगवंत यूनिवर्सिटी द्वारा भौतिक विज्ञान में पी-एच.डी. (डॉक्टरेट) की उपाधि से नवाजा गया है। वे अपने समाज के पहले पीएचडी धारक बने हैं।डॉ. इस्माइल ने अपना शोध कार्य 'ऑप्टिकल फाइबर' जैसे महत्वपूर्ण विषय पर पूर्ण किया है। उन्होंने अपना शोध प्रबंध डॉ. राजीव कुमार सिंह के सानिध्य में तैयार किया। इस दौरान उन्हें विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वी.के. शर्मा, विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार और डीन डॉ. पूर्णिमा का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।डॉ. इस्माइल की इस सफलता की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है। सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने इसे समाज के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया है। उनकी सफलता पर परिवारजनों, मित्रों और शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
अपनी सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. इस्माइल ने कहा कि "मेरा लक्ष्य विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान जारी रखना और शिक्षा के माध्यम से समाज के विकास में अपना सक्रिय योगदान देना है।"

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube