ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

महाशिवरात्रि पर्व पर गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने हेतु व्रत, ब्रजवासी गौ रक्षक सेना का संकल्प।

By Shubh Bhaskar · 15 Feb 2026 · 35 views
महाशिवरात्रि पर्व पर गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने हेतु व्रत, ब्रजवासी गौ रक्षक सेना का संकल्प।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीआलवर):- माचाडी - महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर विशेष व्रत धारण किया। संगठन के राष्ट्रीय सचिव गौ पुत्र प्रेम किशोर गंगवार ने इस अवसर पर संकल्प लेते हुए कहा कि गौ माता के सम्मान और संरक्षण के लिए उनका यह व्रत समर्पित है।
15 फरवरी को प्रातः आठ बजे आयोजित कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र संत धर्मदास महाराज, राष्ट्रीय संयोजक गौ पुत्र राम चंद्र जी महाराज, राष्ट्रीय संरक्षक स्वामी गौ पुत्र राधा मोहन परमहंस महाराज,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ सुरेश चंद शर्मा,राष्ट्रीय सचिव गौ पुत्र प्रेम किशोर गंगवार, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी गौ पुत्र नागपाल शर्मा तथा राष्ट्रीय वरिष्ठ मीडिया प्रभारी गौ पुत्र यादविन्द्र कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की तथा नंदी महाराज का पूजन कर गौ वंश एवं सनातन धर्म की सेवा और रक्षा का संकल्प लिया। उपस्थित जनों ने कहा कि जब तक जीवन रहेगा, तब तक गौ माता के संरक्षण और सम्मान के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन देशभर में निस्वार्थ भाव से गौ माता और सनातन धर्म की सेवा में समर्पित है तथा भविष्य में भी जनजागरण अभियान जारी रखा जाएगा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube