ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बैरवा आजाद समाज पार्टी (कां) के जिलाध्यक्ष नियुक्त

By Shubh Bhaskar · 15 Feb 2026 · 51 views
बैरवा आजाद समाज पार्टी (कां) के जिलाध्यक्ष नियुक्त

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

भीलवाड़ा-राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) द्वारा संगठन को राजनीतिक रूप से और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद तथा अनिल धेनवाल (प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान) ने संगठनात्मक सहमति के आधार पर यह निर्णय लिया।
भीम आर्मी प्रदेश महासचिव सुरेश मेघवंशी एवं जिला संयोजक पंकज डिडवानिया जिला उपाध्यक्ष दुर्गा लाल आजाद की सहमति से समाज में सक्रिय और जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कर्मठ कार्यकर्ता हीरालाल बैरवा को आजाद समाज पार्टी (कां) का भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
हीरालाल बैरवा लंबे समय से जिले भर में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए धरातल से जुड़े रहकर कार्य कर रहे हैं। शीर्ष नेतृत्व ने उनके समर्पण, सक्रियता और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
इस नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ है। जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर हीरालाल बैरवा ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा, विश्वास, समर्पण और ईमानदारी के साथ करेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि समाज के वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्गों की आवाज को सशक्त करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। पार्टी पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में आजाद समाज पार्टी (कां) भीलवाड़ा जिले में और अधिक सशक्त एवं प्रभावी भूमिका निभाएगी।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube