ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बांग्लादेश में हिंदू युवक की नृशंस हत्या के विरोध में पीपाड़ सिटी में फूटा आक्रोश, यूनुस सरकार का पुतला फूंका

By Shubh Bhaskar · 23 Dec 2025 · 187 views
बांग्लादेश में हिंदू युवक की नृशंस हत्या के विरोध में पीपाड़ सिटी में फूटा आक्रोश, यूनुस सरकार का पुतला फूंका

जोधपुर ​पीपाड़ सिटी। पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और हाल ही में मयमनसिंह जिले में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की भीड़ द्वारा की गई नृशंस हत्या के विरोध में मंगलवार को पीपाड़ सिटी में जन आक्रोश देखने को मिला। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के नेतृत्व में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने शहर के बिजली घर के मुख्य चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया और बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन किया। बजरंग दल के सत्यनारायण हिन्दू ने बताया कि बांग्लादेश के दीपू दास को पीट-पीटकर मार डाला, बल्कि उसके शव को पेड़ से लटकाकर आग के हवाले कर दिया। इस हृदयविदारक घटना से स्थानीय हिंदू संगठनों में गहरा रोष है।​विरोध प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश की यूनुस सरकार और कट्टरपंथी ताकतों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में हिन्दू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पूरी तरह समाप्त हो चुकी है और वहां की सरकार दंगाइयों को रोकने में विफल रही है। उन्होंने कहा की ​बांग्लादेश में हिंदुओं और उनके धार्मिक स्थलों को सुरक्षा प्रदान की जाए। ​दीपू दास के हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए।
​पुतला दहन के दौरान बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, स्थानीय व्यापारी और नागरिक उपस्थित रहे। सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद नजर आया।इस विरोध प्रदर्शन में सत्यनारायण हिंदू ,दिनेश माली ,विकास सोलंकी, सतीश व्यास ,फ़गलाराम बिश्नोई, रामकिशोर भूतड़ा, श्यामलाल मारोटिया, भगवान परिहार ,प्रकाश सुथार ,भवानी कच्छावाह,हनुमान सैनी ,महेंद्र ओझा, पप्पुराम गहलोत, धर्मेंद्र सैनी ,अंबालाल दायमा ,कल्याण सिंह ,रामकिशोर टाक, अर्जुन जीनगर, दिनेश सेन , संपतराम कच्छावाह ,किशोर कच्छवाह, उपस्थित रहे l

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube