ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मोरा बाबा की 11वीं पुण्यतिथि पर विशाल भंडारा, हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद।

By Shubh Bhaskar · 14 Feb 2026 · 110 views
मोरा बाबा की 11वीं पुण्यतिथि पर विशाल भंडारा, हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- कामां-कांमा कस्बा स्थित चील महल के नीचे विराजमान प्राचीन राजेश्वरी राज भैरव चौमुखा मंदिर में शनिवार को पूर्व महंत मुरारी प्रसाद उर्फ मोरा बाबा की 11वीं पुण्यतिथि एवं भैरव बाबा कार्यक्रम की 11वीं वर्षगांठ के अवसर पर विशाल एवं अखंड भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर अपने आप को धन्य महसूस किया।
कार्यक्रम के दौरान भैरव बाबा की विशेष एवं आकर्षक झांकी सजाई गई, जिसके दिव्य दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण छाया रहा।
मंदिर के महंत रमेश दास भोपा बाबा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 फरवरी को विविध धार्मिक कार्यक्रमों के पश्चात दोपहर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कामां सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर भैरव बाबा का आशीर्वाद लिया।
मोरा बाबा की 11वीं पुण्यतिथि पर आयोजित इस भंडारे में कामां सहित दूर-दराज से भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दर्जनों स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक भोजन प्रसाद परोसा। इस दौरान “उतना ही लो थाली में, व्यर्थ न जाए नाली में” का संदेश भी सार्थक रूप से दिया गया।
कार्यक्रम महंत रमेश दास भोपा बाबा के सानिध्य में संपन्न हुआ। आयोजन को सफल बनाने में चंद्रमोहन साहू, डॉ. चंद्रशेखर शर्मा (पार्षद), बृजेश एडवोकेट, विश्वनाथ उर्फ बाबू अखबार वाले, राजकुमार साहू, विकास सैनी, बलराम सैनी, पिंटू सैनी छंगा पंजाबी, विष्णु साहू, हरीश साहू, मीणा पार्षद सहित अनेक गणमान्य लोगों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube