ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान*

By Shubh Bhaskar · 23 Dec 2025 · 30 views
*सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान*

सलूंबर 23 दिसंबर। जिला परिवहन अधिकारी विपिन माहेश्वरी ने बताया कि सड़क सुरक्षा अभियान (11 से 25 दिसम्बर, 2025)’ की श्रृंखला में 23 दिसंबर 2025 मंगलवार को राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन सलूंबर द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थीयों ने सडक सुरक्षा जागरूकता के लिए रैली का आयोजन किया गया जो की उच्च माध्यमिक विद्यालय से होते हुए शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए आर्शीवाद गार्डन से पुनः राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाकर पर समाप्त हुई। इस दौरान ट्राफिक पुलिस से यातायात प्रभारी देवीदयाल सिंह, गणेश लाल, महेन्द्र सिहं तथा परिवहन निरिक्षक हितेश कटारा, बि.एल. त्रिवेदी एवं अन्य कर्मचारी मौजूद थे कार्यकम के अंत मे सभी को सडक सुरक्षा की शपथ दिलाई गई तथा लवकुश विद्यालय प्रागंण मे सडक सुरक्षा विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित करवाई गई।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube