166 हज यात्रियों का टीकाकरण एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित।
By Shubh Bhaskar ·
14 Feb 2026 ·
12 views
166 हज यात्रियों का टीकाकरण एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- कामां- शनिवार को कामां स्थित बड़ा मदरसा काशिफुल उलूम में इस वर्ष हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर सुबह ०8 बजे से शाम ०5 बजे तक संचालित हुआ, जिसमें कुल 166 हज यात्रियों का टीकाकरण किया गया। इनमें 74 महिला एवं 92 पुरुष यात्री शामिल रहे।
राजस्थान स्टेट कमेटी जयपुर के मुख्य प्रशिक्षक एवं अलवर, कामां व भरतपुर कैंप प्रभारी मौलाना रिजवान ने बताया कि जिला मुख्यालय से आई जिला स्तरीय मेडिकल टीम द्वारा सभी यात्रियों का आवश्यक टीकाकरण किया गया। साथ ही हज यात्रा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
मौलाना रिजवान ने हज की प्रक्रिया को विस्तार से समझाते हुए उमरा के स्थान, अहराम, तवाफ, सई आदि की प्रैक्टिकल जानकारी दी। उन्होंने यात्रियों को पासपोर्ट, टिकट, वीजा, मेडिकल प्रमाण पत्र, प्रशिक्षण सर्टिफिकेट, डायरी एवं बैंक से सरकारी दर पर रियाल प्राप्त करने संबंधी आवश्यक तैयारियों के बारे में भी जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान सभी यात्रियों को मेडिकल सर्टिफिकेट एवं डायरी वितरित की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मदरसा बोर्ड जिला अध्यक्ष खैरथल-तिजारा एवं डीग जिला कांग्रेस प्रभारी यूनुस खान उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सीए मुख्तियार अहमद मौजूद रहे। मुख्य अतिथि यूनुस खान, विशिष्ट अतिथि एवं भामाशाह समाजसेवी भाई अमरेश ठेकेदार गांवड़ी तथा असलम कलतरिया का साफा बांधकर एवं माला पहनाकर स्वागत व सम्मान किया गया।
इस अवसर पर बड़ा मदरसा के मोहतमीम मौलाना हारून, प्रमुख समाजसेवी भाई इदरीश खान लड्डूका, हाजी मुंशी खान गिरदावर, हाजी शौकत पटवारी, भाजपा जिला मंत्री अली हुसैन, रशीदा अंगरावली, साकिर बिलग, मास्टर सौरभ खान (अध्यापक), पूर्व सरपंच रजाक बिलग, डीग जिला अध्यक्ष अख्तर (अध्यापक), एम. जुबेर खान, खेल प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष महमूदा, युवा नेता अय्यूब खान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
शिविर का उद्देश्य हज यात्रियों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित यात्रा हेतु तैयार करना रहा, जिससे वे धार्मिक अनुष्ठानों को सही विधि-विधान से पूर्ण कर सकें।