ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

आतंकी हमले में सेना के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

By Shubh Bhaskar · 14 Feb 2026 · 10 views
आतंकी हमले में सेना के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। दैनिक शुभ भास्कर सुनील कुमार मिश्रा बद्री उत्तराखंड हल्द्वानी समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू मार्गदर्शक रोहतास प्रजापति के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से 14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में पाकिस्तानी आतंकी हमले में भारतीय सेना के शहीद जवानों की सातवीं पुण्यतिथि पर संस्था पदाधिकारियों ने हल्द्वानी रामलीला मैदान स्थित डीके पार्क में पुलवामा के शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था मार्गदर्शक मीना जोशी सदस्य शांति रावत ने संयुक्त रूप से कहा की जम्मू कश्मीर के पुलवामा में पाकिस्तानी आतंकी हमले में शहीद भारतीय सेना के जवानों के बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है क्योंकि भारतीय सेना के जवान अपनी जान की परवाह न करते हुए भारत एवं भारतवासियों को हमेशा सुरक्षित रखते है क्योंकि भारतीय सेना के जवान हजारों फुट की ऊंचाई पर अपनी हड्डियाँ गलाकर दुश्मनों की हर हरकत पर पैनी निगाह रखते हुए दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देकर दुश्मनों को संभलने तक का मौका भी नहीं देते है तब जाकर हम अपने घरों में सुरक्षित रहते है और तब हम अपने सारे त्योहारों को हर्ष उल्लास पूरी खुशी के साथ भयमुक्त होकर मना पाते है इसलिए भारतीय सेना के शहीद जवानों के बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता इसीलिए एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था पुलवामा के शहीदों की सातवीं पुण्यतिथि पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर उनके प्रति श्रद्धा भाव प्रकट कर उनके बलिदान को हमेशा याद रखती है और यह हम सभी भारतीयों का परम कर्तव्य है
इस दौरान पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देने में संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू संरक्षक रुपेन्द्र नागर सचिव नन्दकिशोर आर्या मार्गदर्शक मीना जोशी तरुण सक्सेना वीरेंद्र जायसवाल पीयूष शर्मा राजेश साहू रोहतास प्रजापति सुनीता तिवारी शांति रावत ममता खत्री रेनू कांडपाल निशा वैला योगिता बनोला लीला भंडारी हेमा कार्की मोनिका आर्या तारा टकवाल शर्मिला मित्रा मीरा श्रोत्रिय कुसुम बोरा तारा पाण्डेय विजय लता योगेश कश्यप नन्दकिशोर आर्या रवि गुप्ता विजय गोस्वामी आयुष साहू यश गुप्ता सूरज मिस्त्री संदीप यादव संजीत सिन्हा वंश गुप्ता लक्ष्मी नारायण जानकी कश्यप एकता पाण्डेय माही बिष्ट मुकेश साहू दीपक कुमार अमित गोस्वामी सूरज कुम्हार मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube