वैश्य महिला समिति राजगढ़ के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न।
By Shubh Bhaskar ·
14 Feb 2026 ·
34 views
वैश्य महिला समिति राजगढ़ के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- राजगढ़ वैश्य महिला समिति राजगढ़ के चुनाव अग्रवाल धर्मशाला में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सर्वसम्मति से संपन्न हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समिति की सदस्याओं की उपस्थिति रही।
जिला उपाध्यक्ष मीना खंडेलवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। अध्यक्ष पद पर रेनू जैन, महामंत्री के रूप में नमिता गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद पर रेखा रानी, उपाध्यक्ष पद पर ममता गुप्ता, सांस्कृतिक मंत्री के रूप में कमलेश खंडेलवाल, प्रवक्ता पद पर मोना विजय तथा ऑडिटर पद पर पुष्पा गुप्ता को चुना गया।
इसके अतिरिक्त सदस्य के रूप में भगवती गुप्ता,अनीता विजय, चंद्रकांता,प्रीति खंडेलवाल, दीपिका अग्रवाल,अर्चना भागल, कमलेश गुप्ता, कमलेश खंडेलवाल एवं पवन जैन उपस्थित रहे और सभी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समिति को और अधिक सक्रिय एवं संगठित बनाने का संकल्प लेते हुए समाज सेवा,महिला सशक्तिकरण तथा सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की बात कही। कार्यक्रम का समापन आपसी सहयोग और एकजुटता के संदेश के साथ हुआ।