मातृ-पितृ पूजन दिवस पर योग शिविर आयोजित, विद्यार्थियों ने पत्र लेखन से दिया मतदाताओं को संदेश।
By Shubh Bhaskar ·
14 Feb 2026 ·
22 views
मातृ-पितृ पूजन दिवस पर योग शिविर आयोजित, विद्यार्थियों ने पत्र लेखन से दिया मतदाताओं को संदेश।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- लक्ष्मणगढ़-अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ में मातृ-पितृ पूजन दिवस के अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर “आरोग्यं परमं धनम्” (उप स्वास्थ्य केन्द्र) खोहरा की योग प्रशिक्षिका जाह्नवी दीक्षित द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खोहरा मलावली द्वितीय परिसर में विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करना रहा।
योग सत्र के दौरान विद्यार्थियों को अनुलोम-विलोम एवं भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। इसके पश्चात सूर्य नमस्कार,चक्रासन,हलासन, सर्वांगासन,भुजंगासन, शलभासन एवं वज्रासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास करवाया गया। योग प्रशिक्षिका ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा एकाग्रता में वृद्धि होती है। इस अवसर पर प्राकृतिक औषधियों के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों को नीम,गिलोय,आंवला, एलोवेरा,तुलसी,हल्दी एवं व्हीट ग्रास के सेवन से होने वाले लाभों की जानकारी दी गई तथा उनके औषधीय गुणों के बारे में विस्तार से बताया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पत्र लेखन के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक रहने एवं लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर कैलाश चंद यादव,कमल,सतीश,सुनीता, कविता सहित विद्यार्थी नैना, मोहित,मनीषा,अंशु,अनुष्का आदि उपस्थित रहे।