ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का शाहपुरा आगमन पर स्वागत

By Shubh Bhaskar · 14 Feb 2026 · 1 views
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का शाहपुरा आगमन पर स्वागत

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के शाहपुरा आगमन पर ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष जयंत जीनगर के नेतृत्व में कांग्रेस सेवादल एवं युवा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री से कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने शाहपुरा-बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली तथा कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में सेवादल अध्यक्ष जयंत जीनगर, वरिष्ठ नेता अजय मेहता, प्रदेश सचिव चिकित्सा प्रकोष्ठ अतुल त्रिपाठी, उपाध्यक्ष राम सिंह मीणा, सुनील मिश्रा, ओम सिंधी, शाहरुख खान भीमपुरा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube