ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

केसरीसिंहपुरा में जंगली कुत्तों के हमले से बछड़ा घायल, गौसेवकों ने दिखाई तत्परता!

By Shubh Bhaskar · 14 Feb 2026 · 48 views
केसरीसिंहपुरा में जंगली कुत्तों के हमले से बछड़ा घायल, गौसेवकों ने दिखाई तत्परता!

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-बांदीकुई- बांदीकुई के ग्राम महादेवपुरा निवासी राधेश्याम सैनी द्वारा गौ प्रेमी मुकेश सैनी को सूचना दी गई कि केसरीसिंहपुरा गांव में रामदेव चौराया के पास जंगली कुत्तों ने एक गाय के बच्चे (बछड़े) पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है। सूचना मिलते ही गौसेवक मुकेश सैनी ने अपनी टीम के साथ सक्रियता दिखाई और तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया गया।
गौ सेवक एवं जीव-जंतु प्रेमी मुकेश सैनी (बांदीकुई) अपनी टीम को साथ लेकर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायल बछड़े का प्राथमिक उपचार किया। बछड़े की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए निजी वाहन की सहायता से हिंगोनिया गौशाला भिजवाया गया। उल्लेखनीय है कि वाहन का पूरा किराया ग्राम महादेवपुरा निवासी राधेश्याम सैनी ने अपनी निजी जेब से वहन किया।
इस गौसेवा कार्य में राधेश्याम सैनी (ग्राम महादेवपुरा), जीव-जंतु प्रेमी एवं गौ सेवक मुकेश सैनी (बांदीकुई), नीनू सैनी, पुनि राम सैनी, रामकेश, बाबूलाल (जेसीबी वाले), मुन्ना भाई (पतासी वाले), राजू भाई (जेसीबी वाले) सहित अनेक स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि समय पर मिली सहायता से बछड़े की जान बचाई जा सकी। क्षेत्रवासियों ने पशुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन से भी आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube