ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सोनी माधव ने गौ पुत्रों और गौ रक्षकों के बरे में दी जानकारी!

By Shubh Bhaskar · 13 Feb 2026 · 76 views
सोनी माधव ने गौ पुत्रों और गौ रक्षकों के बरे में दी जानकारी!

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- आगरा- सोनी माधव ने गौ पुत्रों और गौ रक्षकों के कार्यों तथा उनकी भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन सम्पूर्ण भारत में निस्वार्थ भाव से चौबीसों घंटे गौ माताओं और सनातन धर्म की सेवा एवं रक्षा के लिए कार्य कर रहा है। संगठन द्वारा पूरे देश में गौ माता को सम्मान दिलाने के उद्देश्य से ब्रज धाम के संतों के आह्वान पर विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि आगामी 27 अप्रैल को गौ सम्मान दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के सच्चे गौ पुत्रों और गौ वंश की रक्षा करने वाले लोगों के योगदान को भी याद किया जाएगा। सोनी माधव ने कहा कि कई गौ रक्षक अपनी जान की परवाह किए बिना गौ वंश की रक्षा में लगे रहते हैं। कई बार गौ रक्षक इस दौरान शहीद भी हो जाते हैं, जबकि कई लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भेज दिया जाता है या उनके खिलाफ मामले दर्ज कर दिए जाते हैं। इसके बावजूद सच्चे गौ पुत्र लगातार गौ सेवा में लगे हुए हैं।
उन्होंने समाज की मानसिकता पर चिंता जताते हुए कहा कि आज का समाज स्वार्थी होता जा रहा है और गौ रक्षा करने वाले लोगों को गलत तरीके से गुंडा तक कह दिया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े पैमाने पर गौ वंश समाप्त हो रहा है, लेकिन सरकार और प्रशासन इस दिशा में पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहे हैं।
सोनी माधव ने यह भी कहा कि कुछ लोग गौ माता के नाम पर राजनीति कर रहे हैं और वोट मांग रहे हैं। वहीं सरकारी गौशालाओं में भी गौ वंश के नाम पर भ्रष्टाचार होने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी और ग्राम पंचायत प्रतिनिधि गौशालाओं के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहे हैं।
उन्होंने 13 फरवरी को यह जानकारी देते हुए गौ वंश की सुरक्षा और संरक्षण के लिए समाज और सरकार से गंभीरता से कार्य करने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा की जैसे इंद्रा गांधी ने गौमाता को राष्ट्र माता घोषित नहीं किया जिससे कांग्रेस बर्बाद हुई वैसे ही मोदी सरकार भी बर्बाद होगी। मोदी सरकर यूजीसी व गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित नहीं करने को लेकर इन्हीं दो करणों को लेकर बर्बाद होगी।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube