ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राष्ट्रीय संत कमलमुनि जी महाराज के 70वें जन्मोत्सव पर सेवा कार्यों का आयोजन।

By Shubh Bhaskar · 13 Feb 2026 · 30 views
राष्ट्रीय संत कमलमुनि जी महाराज के 70वें जन्मोत्सव पर सेवा कार्यों का आयोजन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- उदयपुर- अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच की जिला शाखा द्वारा राष्ट्रीय संत एवं जन-जन के प्रेरणा स्रोत कमलमुनि जी महाराज के 70वें जन्म दिवस के पावन अवसर पर दो दिवसीय सेवा कार्यों का आयोजन किया गया।
जानकारी देते हुए जिला शाखा से जुड़े दिलीप जारोली ने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को वाट्सएप पर बताया कि कार्यक्रम के तहत प्रथम दिन उदयपुर के निकट बंबोरा क्षेत्र में स्थित मां ईडाणा माताजी मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सेवा कार्य किए गए। इस दौरान मंदिर परिसर में रुकने वाले श्रद्धालुओं को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया गया तथा विद्यालय में एक माह का राशन भी वितरित किया गया।
कार्यक्रम में समाजसेवी जतिन जारोली, संदीप पोखरना एवं वैभव जारोली ने ट्रस्ट को आवश्यक सामग्री भेंट कर सहयोग प्रदान किया। आयोजन के दौरान गौ सेवा के तहत गौ माता को गुड़ खिलाकर पूज्य गुरुदेव का जन्मोत्सव सेवा कार्यों के माध्यम से मनाया गया।
मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे सेवा कार्य समाज में धार्मिक, सामाजिक एवं मानवीय मूल्यों को मजबूत करने का संदेश देते हैं तथा संतों के जीवन आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करते हैं।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube