ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

धमाल पर नाच श्याम को रिझाया, खेली फूलों की होली

By Shubh Bhaskar · 12 Feb 2026 · 13 views
धमाल पर नाच श्याम को रिझाया, खेली फूलों की होली

शुभ भास्कर

सीकर, यहां बजाज रोड़ पर सूर्य मंदिर के समीप घनश्याम भवन में श्यामप्रभु की भव्य भजनसंध्या का आयोजन किया गया। भजनसंध्या में श्यामप्रेमियों ने धमाल व भजनों पर नाचकर श्यामप्रभु को रिझाया व फूलों की होली खेली।
इस अवसर पर श्रीश्यामबाबा भजन समिति के संस्थापक सचिव श्यामभक्त भजन गायक रामगोपाल गोपी के सानिध्य में माधव व्यास व कांता ने बाबा का श्रृंगार कर धूप दीप प्रज्वलित की। भजनोत्सव का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ। श्यामभक्त रामगोपाल गोपी ने बाबा के भावभरे भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुम्बई से आये भजन सम्राट मयूर दाधीच ने अपने भजन व धमाल की शानदार प्रस्तुतियों से सभी को नाचने पर मजबूर कर दिया। यश व शेरसिंह चौहान ने भी भजनों की प्रस्तुति देकर भजनसंध्या को रंगारंग कर दिया। दामोदर व्यास, विजय कुमार व्यास ने सभी श्यामभक्तों का दुपट्टा ओढाकर स्वागत किया। इस अवसर पर श्यामभक्त रामगोपाल गोपी का सम्मान किया गया। महाआरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube