ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मौनी बाबा की पुण्यस्मृति में होगा अखंड रामायण पाठ व विशाल भंडारा।

By Shubh Bhaskar · 12 Feb 2026 · 112 views
मौनी बाबा की पुण्यस्मृति में होगा अखंड रामायण पाठ व विशाल भंडारा।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- माचाड़ी- प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहे माचाड़ी कस्बे के वनखंडी महादेव रामभजो गौशाला पर गौपुत्र श्री श्री 1008 श्री रामदास जी महाराज (मौनी बाबा) के साकेतवास होने पर उनकी पुण्यस्मृति में धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धांजलि स्वरूप 15 फरवरी से 17 फरवरी 2026 तक अखंड रामायण पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन समिति के अनुसार 15 फरवरी को प्रातः 08:15 बजे विधि-विधान से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ होगा, जिसमें क्षेत्र के संत-महात्मा एवं श्रद्धालुजन भाग लेंगे। इसके उपरांत 17 फरवरी को हवन-पूजन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की व्यवस्था रहेगी।
आयोजन में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से भाग लेने का आह्वान किया गया है। आयोजन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए पंडित जी से 9460825358, 8799730991 तथा रामकृष्ण दास जी महाराज से 7804031846 पर संपर्क किया जा सकता है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube