विधालय में आशीर्वाद समारोह का धूमधाम से हुआ आयोजन
By Shubh Bhaskar ·
12 Feb 2026 ·
7 views
विधालय में आशीर्वाद समारोह का धूमधाम से हुआ आयोजन
दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जालौन से नीरज प्रजापति के साथ सोनू महाराज
कालपी (जालौन)
गुरुवार को सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज सदर बाजार कालपी में कक्षा द्वादस के भैया एवं बहनों का आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया ।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कालपी नगर पालिका के अध्यक्ष अरविंद यादव जी, विशिष्ट अतिथि ऊषा बहनजी ,प्रबंधक हरिभूषण सिंह चौहान जी,समाज सेवी नरेश कुमार गुप्ता जी,पत्रकार रोहिणी शर्मा जी,समाज सेवी आशीष जी उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव जी एवं विशिष्ट अतिथि ऊषा शुक्ला जी ने मां शारदे के पट पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पारचन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के पश्चात हुआ।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की आचार्या बहन सोनाली सिंह जी ने किया ।
भैया बहनों द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद सिंह यादव जी ने उद्बोधन में अपने भैया बहनों को बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी। विद्यालय के प्रबंधक हरिभूषण सिंह चौहान जी ने कक्षा 12 के भैया बहनों को बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी।
विद्यालय के आचार्य श्याम बाबू अवस्थी जी एवं हुकुम सिंह ने आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए भैया एवं बहनों को कुछ महत्वपूर्ण परीक्षा संबंधित निर्देश दिए।
आए हुए भैया बहनों को आए हुए अतिथियों एवं आचार्यों के माध्यम से पेन वितरित किया गया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह जी ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी आचार्य/आचार्या बहनें उपस्थित रही।
फोटो - कार्यक्रम में विधार्थियों के साथ शिक्षाविद