ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

खानकाह दरगाह में झंडारोहण के साथ 376 वें उर्स मुहम्मदी का हुआ शुभारम्भ

By Shubh Bhaskar · 12 Feb 2026 · 13 views
खानकाह दरगाह में झंडारोहण के साथ 376 वें उर्स मुहम्मदी का हुआ शुभारम्भ
दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जालौन नीरज प्रजापति के साथ सोनू महाराज


कालपी (जालौन)



गुरुवार को दरगाह खानकाह मुहम्मदिया कालपी के प्रबंध कमेटी के सेकेट्री सैयद सिबतैन मियां कादरी की मौजूदगी में कोतवाली कालपी के वरिष्ठ उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। तिरंगा फहराने के साथ ही 376 वें तीन दिवसीय सालाना उर्स का धूमधाम से शुभारम्भ हो गया।

दरगाह परिसर में आयोजित झंडारोहण कार्यक्रम में कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक के अलावा, इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह, उपनिरीक्षक पुत्तूलाल, डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब कालपी तहसील अध्यक्ष सलीम अंसारी, महामंत्री अमित यादव, संरक्षक प्रकाश नारायण द्विवेदी, अरबिंद राठौर, रेहान रजा, रहमान खान समेत भारी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।
दरगाह कमेटी के अध्यक्ष व सज्जादानशीन मौलाना सैयद गयासुद्दीन मियां ने कार्यक्रम के बारे में बताया कि तीन दिवसीय उर्स आलिया मुहम्मदिया के अवसर पर 13 फरवरी को दोपहर दो बजे से जुलूस ए मोहम्मदी नगर की सड़कों से निकाला जायेगा। रात 8 बजे से तकरीर तथा नातो मनकवत का प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा। दरगाह में तकरीर तथा नातो मनकवत की महफ़िल का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।14 फरवरी को दोपहर तीन बजे कुल की फातिहा के बाद उर्स आलिया मुहम्मदिया का समापन किया जायेगा। इंतजामिया कमेटी के सदस्यों तथा पुलिस अधिकारियों ने घूम घूमकर व्यवस्थाओ का जायजा लिया तथा उर्स आलिया मुहम्मदिया को लेकर विचार साझा किये। दरगाह इंतजामिया कमेटी के सदस्यों के द्वारा उर्स मुहम्मदी के अवसर पर व्यवस्थाओ में सहयोग करने का आव्हान किया गया है।

फ़ोटो- उर्स में झंडारोहण करते तथा भ्रमण करते अकीदतमंद व अधिकारी

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube