ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

महाराणा भोपाल 142 वी जयंती सम्मान समारोह हुआ

By Shubh Bhaskar · 12 Feb 2026 · 66 views
महाराणा भोपाल 142 वी जयंती सम्मान समारोह हुआ

महाराणा भोपाल 142 वी जयंती सम्मान समारोह हुआ
सुनील कुमार मिश्रा बद्री दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान उदयपुर लोकजन सेवा संस्थान एवं जनार्दन राय नागर विद्यापीठ की ओर से 142वीं महाराणा भूपाल जयंती सम्मान समारोह श्रमजीवी महाविद्यालय के नवीन सभागार में प्रोफेसर उमाशंकर पूर्व कुलपति एमपीयूएटी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ | मुख्य अतिथि विकलांग सेवा राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त श्याम सुन्दर मंत्री ने भारतीय संस्कारों में हो रहे पतन पर गहन चिंता व्यक्त करते हुए वर्तमान परिस्थिति को बदलने के प्रभावी उपाय सुझाये | पूर्व राज मंत्री जगदीश राज श्रीमाली ने मुख्य वक्ता के रूप में परमेष्टी शासन प्रणाली को अजेय साम्राज्य का मूल तत्व बताते हुए मेवाड़ के शौर्य का वर्णन किया | विशिष्ट अतिथि जस्टिस एस एस परिहार ने अपने मेवाड़ से प्रघाड़ एवं आत्मीय सम्बन्ध का वर्णन करते हुए कहा कि इसी अदृश्य गठजोड़ के कारण आज 83 वर्ष की आयु में भी वे 2000 किलोमीटर की यात्रा कर आज यहाँ है |
अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए डॉ उमा शंकर शर्मा ने महाराणा भूपाल सिंह के शासनकाल का विस्तृत ब्यौरा दिया|
संस्थान अध्यक्ष प्रो विमल शर्मा ने बताया की ईश वंदना से प्रारम्भ हुए कार्यक्रम में डॉ जय राज आचार्य ने स्वागत उद्बोधन दिया, प्रो मिश्री लाल मांडोत ने अतिथि परिचय दिया, महासचिव जय किशन चौबे ने संस्थान परिचय दिया, विशिष्ट अतिथि प्रो हेमंत कोठारी एवं ऐड राव रतन सिंह ने भी सभा को सम्भोदित किया | संचालन प्रमिला शरद व्यास एवं डॉ कुल शेखर व्यास ने किया | आभार डॉ विमल शर्मा द्वारा ज्ञापित किया गया | राष्ट्रगान से कार्यक्रम समाप्ति पश्चात स्नेह भोज हुआ |
इनका हुआ सम्मान
श्याम सुंदर मंत्री, जस्टिस एस एस परिहार, प्रोफेसर डॉ संध्या शर्मा, श्रीमती पूनम बोहरा, डॉ चंद्रेश छतलानी, कृष्णकांत कुमावत, श्रीमती सरला शर्मा, डॉटर कविता सागर, अनुज इंजीनियर, डॉ बसंत कश्यप, शिहान राजकुमार मेनारिया, तेज शंकर पालीवाल, एडवोकेट सुनील त्रिपाठी, डॉ पारस जैन, पुरुषोत्तम शकद्वीपी, चैन शंकर दशोरा, तरुण दाधीच, यामिनी दशोरा, डॉक्टर मधु अग्रवाल, श्री रत्न मोहता, ललित कुमावत, धनंजय राजोरा, समर फतेह सिंह राठौड़, भव्य प्रताप सिंह राणावत, नायशा सिंह चुण्डावत, कियाना परिहार

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube