ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सालो से बदहाल सड़क और नाली निर्माण से लोग परेशान,

By Shubh Bhaskar · 12 Feb 2026 · 36 views
सालो से बदहाल सड़क और नाली निर्माण से लोग परेशान,


एक सप्ताह में गली का निर्माण कार्य होगा शुरू नहीं तो संबंधित पर कार्रवाई: डीएम

दैनिक शुभ भास्कर सुनील कुमार मिश्रा बद्री उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड ललितपुर। पालिका क्षेत्र मोहल्ला जुगपुरा वार्ड संख्या-8, गली काली माता मंदिर के पास सड़क और नाली निर्माण को लेकर स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। मोहल्ले के निवासियों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहल्ले की सड़क व नाली पिछले 10–15 वर्षों से अत्यंत जर्जर अवस्था में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं, जिनमें बारिश के दौरान पानी भर जाता है। इससे आए दिन छोटे बच्चे, बुजुर्ग और राहगीर गिरकर घायल हो रहे हैं। गड्ढों में भरे गंदे पानी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
शिकायत में बताया गया कि नगर पालिका द्वारा 22 नवंबर 2025 को टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से गली व नाली निर्माण का कार्य स्वीकृत किया गया था। टेंडर में इस मोहल्ले का नाम क्रमांक 4 पर दर्ज है। अन्य मोहल्लों में सड़क व नाली का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन जुगपुरा वार्ड-8 की गली में अब तक कोई कार्य शुरू नहीं किया गया, जिससे स्थानीय नागरिकों में रोष है।
मोहल्लेवासियों का आरोप है कि संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण कार्य को जानबूझकर टाला जा रहा है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर सड़क और नाली निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो वे मजबूरन आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करेंगे।
निवासियों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि माता मंदिर के पीछे वाली गली से लेकर जगन्नाथ यादव के मकान, रामसागर के मकान होते हुए गोरेलाल के मकान तक शीघ्र सड़क एवं नाली निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
गंगाराम सोनू जगदीश धर्मेंद्र गोविंदा अनुराग अचल मालती रामकुमार मोती सावित्री रामकली निशा सुलेखा कार्तिक राजेंद्र कार्तिक अंगूरी मुन्नी देवी घनश्याम लक्ष्मी देवी विशाल गोविंद दीपक दीपा पुष्पा आदि ग्रामीण मौजूद रहे

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube