ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

स्वच्छता जागरूकता रेली का आयोजन स्वच्छता का दिया संदेश

By Shubh Bhaskar · 12 Feb 2026 · 25 views
स्वच्छता जागरूकता रेली का आयोजन स्वच्छता का दिया संदेश

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना आरयूआईडीपी के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई कैप की और से आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा में फीकल स्लज सेप्टेज मैनेजमेंट व स्वचछता के प्रति आमजन में जागरुकता हेतु प्रधानाध्यापक दुर्गा लाल जांगिड़ ने हरि झंडी दिखा कर रैली को किया रवाना।विद्यार्थियों के द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। विद्यार्थियों ने रैली के माध्यम से विभित्र नारों के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता का संदेश देने का प्रयास किया। एफएसएसएम को अपनाना है, गंदगी को भगाना है। हम सब का एक ही नारा, स्वच्छ रहे शहर हमारा। रैली स्कूल से शुरू हो कर गांधी नगर कान्या के बालाजी सिंधी कॉलोनी गाडरी खेड़ा से वापिस स्कूल पहुंची। कैप आरयूआईडीपी के सहायक सामाजिक विकास अधिकारी महेंद्र सिंह राणावत ने बच्चो को एफसटीपी के फायदों की जानकारी देते हुए बताया कि आपके शहर में आरयूआईडीपी विभाग ने एफएसटीपी प्लांट का निर्माण करवाया गया है आपके सेप्टिक टैंक के मलबे को स्पेशल वाहन के दुवारा प्लांट तक ले जाया जाएगा वहाँ इसको ट्रीट कर जैविक खाद बनाई जाएगी जिसका उपयोग कृषि कार्य में होगा। सेप्टिक टैंक को नगर पालिका में 1500 रुपये जमा कराकर खाली करवाया जा सकेगा नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता प्रहलाद गुलपारिया ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया की प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने में संयोग करे अपने जीवन में स्वच्छता को एक आदत अपनाए और स्वच्छता का पूरा ध्यान रखें इस कार्य में अपना सहयोग प्रधान करे विद्यालय के 102 विधार्थियों ने रैली निकालकर अपनी सहभागिता निभाई।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube