ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भगवान श्री राम जी के दूसरे स्थापना दिवस को लेकर अभय समाज भर्तहरि धाम मंदिर पर हुआ मीटिंग का आयोजन।

By Shubh Bhaskar · 23 Dec 2025 · 64 views
भगवान श्री राम जी के दूसरे स्थापना दिवस को लेकर अभय समाज भर्तहरि धाम मंदिर पर हुआ मीटिंग का आयोजन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर राज ऋषि अभय समाज भर्तहरि धाम मंदिर पर दिनांक 23 दिसंबर 2025 मंगलवार को राजस्थान पुजारी महासंघ की बैठक हुई। महासंघ के पंडित विवेकानन्द शर्मा ने बताया कि भगवान श्री राम जी का दूसरा स्थापना दिवस 31 दिसंबर को मनाया जाएगा। इसी दिन प्रातः 11:00 बजे त्रिपोलिया गणेश मंदिर से ध्वज यात्रा निकाली जाएगी जो बजाजा बाजार होप सर्कस होते हुए राज ऋषि अभय समाज भर्तहरि धाम मंदिर पहुंचेगी। मंदिर में पहुंचने के पश्चात सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ किए जाएंगे और अयोध्या से पधारे हुए संतों के द्वारा भगवान श्री राम के जीवन चरित्र का वर्णन किया जाएगा। उसके पश्चात महाआरती की जाएगी एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस उत्सव का निमंत्रण सभी धार्मिक संस्थाओं को भिजवाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता आचार्य राजेंद्र शर्मा ने की बैठक में योगानंद शर्मा,कंचन शर्मा, पंडित विवेकानन्द शर्मा,मोनू पंडित,योगेश शर्मा,श्याम सुंदर पाराशर,रमाकांत शर्मा,महेश चंद शर्मा,रघुवीर स्वामी,देवराज शर्मा आदि उपस्थित रहे। सभी भक्तों से निवेदन है कि इस धार्मिक आयोजन में भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त करें। पुजारी संघ जिला मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी पुजारी संघ अध्यक्ष पंडित राजेंद्र शर्मा द्वारा दी गई।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube