गणेश जी को दिया प्रथम निमंत्रण, ०1 मार्च को होगा चतुर्थ श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव!
By Shubh Bhaskar ·
11 Feb 2026 ·
112 views
गणेश जी को दिया प्रथम निमंत्रण, ०1 मार्च को होगा चतुर्थ श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव!
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- माचाड़ी- प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहें माचाड़ी कस्बे में युवा श्याम सेवा समिति, माचाड़ी के तत्वाधान में आगामी ०1 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले चतुर्थ श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव की तैयारियां जोरों पर शुरू हो गई हैं। महोत्सव के शुभारंभ से पूर्व भामाशाह दिनेश यादव के सानिध्य में समिति सदस्यों द्वारा विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी को प्रथम निमंत्रण अर्पित किया गया।
समिति के सदस्यों ने गणेश पोल पहुंचकर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की तथा भगवान श्री गणेश जी को महोत्सव में पधारने का निमंत्रण दिया। इस दौरान भगवान से प्रार्थना की गई कि वे अपनी कृपा बनाए रखें और महोत्सव को सफल, मंगलमय एवं निर्विघ्न संपन्न होने का आशीर्वाद प्रदान करें।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि महोत्सव को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं और क्षेत्र के श्रद्धालुओं में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन को भव्य बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
इस अवसर पर समिति के सदस्य अनिल शर्मा,देवेंद्र यादव, पवन शर्मा,महावीर शर्मा,सागर शर्मा,प्रीतम शर्मा एवं नरेश योगी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।