ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

रैणी उपखण्ड की ग्राम पंचायत बैरेर में विकास कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप, कार्यवाही नहीं होने से ग्रामीणों में रोष!

By Shubh Bhaskar · 11 Feb 2026 · 151 views
रैणी उपखण्ड की ग्राम पंचायत बैरेर में विकास कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप, कार्यवाही नहीं होने से ग्रामीणों में रोष!

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर)-रैणी-अलवर जिले के रैणी उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बैरेर में विकास कार्यों में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार होने के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों में अनियमितताएं बरती जा रही हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस पूरे मामले पर मौन साधे हुए हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, इस कथित भ्रष्टाचार को लेकर कई बार उच्च स्तर पर शिकायत की जा चुकी है। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि दो बार प्रधानमंत्री कार्यालय को डाक के माध्यम से शिकायत भेजी गई है। इसके अलावा महामहिम राष्ट्रपति के नाम भी शिकायत प्रेषित की गई है। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री कार्यालय और अलवर जिला कलेक्टर कार्यालय में भी दो बार शिकायतें व्यक्तिगत रूप से सौंप दी गई हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि इतनी शिकायतों के बावजूद अब तक किसी भी स्तर पर जांच या कार्यवाही शुरू नहीं की गई है, जिससे आमजन में निराशा और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि पंचायत में हो रहे विकास कार्यों की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों के खिलाफ उचित कार्यवाही हो सके।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए और ग्राम पंचायत बैरेर में हो रहे कार्यों की गुणवत्ता तथा वित्तीय लेन-देन की पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही उचित कार्यवाही नहीं हुई तो वे आगे जन आंदोलन का रास्ता अपनाने पर मजबूर होंगे। श्रमजीव पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी महेश मीणा द्वारा दी गई।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube