ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा नगर मंडल ने दी श्रद्धांजलि

By Shubh Bhaskar · 11 Feb 2026 · 44 views
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा नगर मंडल ने दी श्रद्धांजलि

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पंकज सुगंधी की अगुवाई में तथा जिला मंत्री राजेंद्र बोहरा के सानिध्य में भाजपा नगर मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके जीवन, विचारों एवं योगदान को याद किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने ‘एकात्म मानववाद’ की विचारधारा के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त किया। उनके सिद्धांत आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश मारू, नगर मंडल महामंत्री जितेंद्र पाराशर, राजाराम पोरवाल, नगर उपाध्यक्ष प्रमोद छिपा, सीताराम बेरवा, सुनीता बलाई, शारदा सोनी, नगर मंत्री मुकेश माली, सोनाली पोरवाल, मोहन गुर्जर, नटवर सोलंकी, खुशीराम आचार्य, लीला शर्मा, ममता गारू सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube