ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कनेछन कलां में किशोरी शैक्षणिक बाल मेला आयोजित 35 स्टालों पर छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

By Shubh Bhaskar · 11 Feb 2026 · 33 views
कनेछन कलां में किशोरी शैक्षणिक बाल मेला आयोजित
35 स्टालों पर छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-कनेछन कलां स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में बुधवार को किशोरी शैक्षणिक बाल मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण कुमावत ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य बृजमोहन महावर, पीईईओ रज्जब अली, सरजीत कुमार, नंदकिशोर शर्मा, जीताराम बैरवा, सूर्यप्रकाश शर्मा, नीटू कुमार, प्रहलाद मीणा, पवन कुमार जीनगर सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।
बाल मेले में स्थानीय छात्राओं द्वारा शिक्षण विषयों से संबंधित लगभग 35 स्टालों का आकर्षक प्रदर्शन किया गया। साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। मेले में 15 विद्यालयों की लगभग 300 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
आवासीय विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संतरा कुमारी ने बताया कि छात्राओं ने एटीएम मशीन, ईवीएम मशीन, चंद्रयान-3, “आओ देखो जानो” तथा “मैं हूं कौन” जैसे शैक्षणिक मॉडल और गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में रेखा शर्मा, नूतन आमेटा, शीला जाट, प्रियंका राठौर, रेनू गोचर, श्रीदेवी टेलर, मिट्ठूलाल धोबी, ओमप्रकाश खारोल, भामाशाह आशीष त्रिपाठी, प्रियंका शर्मा, प्रहलाद मीणा, संतोष आलोरिया, राजकुमारी सेन, महावीर रेगर, मुकेश जाट, भूपेंद्र सिंह, बृजेन्द्र सैनी, महेंद्र सिंह शेखावत, पूजा शर्मा, रिंकू कुमावत सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन अध्यापक सूर्य प्रकाश शर्मा ने किया।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube