ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

शाहपुरा में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ विशेष अभियान, 102 किलो जब्त

By Shubh Bhaskar · 11 Feb 2026 · 46 views
शाहपुरा में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ विशेष अभियान, 102 किलो जब्त

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-राज्य सरकार एवं जिला कलेक्टर भीलवाड़ा के निर्देशानुसार नगर पालिका शाहपुरा द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पालिका क्षेत्र के सदर बाजार, नया बाजार, वेलकम प्लाजा, त्रिमूर्ति चौराहा तथा बस स्टैंड परिसर में सघन कार्रवाई की गई।
इस दौरान पालिका टीम ने दुकानों और प्रतिष्ठानों पर जांच करते हुए 102 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त कर संबंधित व्यापारियों से नियमानुसार जुर्माना वसूल किया। साथ ही व्यापारी वर्ग एवं आमजन को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई।
आज की कार्रवाई में पालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक हेमंत पुंडरीक, जमादार विकास घूसर, सत्येंद्र कुमार, नितिन, अमित एवं संदीप सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
पालिका आयुक्त रिंकल गुप्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक कैरी बैग का उपयोग बंद कर कपड़े या जूट के थैलों का इस्तेमाल करें, ताकि शहर को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाया जा सके।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube