ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

केशव स्कूल का दीक्षांत समारोह संपन्न

By Shubh Bhaskar · 11 Feb 2026 · 18 views
केशव स्कूल का दीक्षांत समारोह संपन्न

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-केशव सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह किया गया।विद्यालय के निदेशक रामेश्वर लाल धाकड़ ने बताया कि विद्यालय में कला तथा विज्ञान दोनों ही वर्ग के विद्यार्थियों का विदाई समारोह किया गया कार्यक्रम में एकल नृत्य, युगल नृत्य, समुहिक नृत्य किया गया जिसमें सुमन भील, कुसुम भील ,सुहाना प्रजापत, शिवानी तेली, अंजलि कहार के सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थी में हर्ष की लहर दौड़ गई। विद्यालय को 12वीं के विद्यार्थियों द्वारा पांच पंखे व अलमारी विद्यालय को भेंट किए तथा विद्यार्थियों को निदेशक धाकड ने बताया कि राष्ट्र व धर्म को बचाने के साथ-साथ माता-पिता की सेवा कर बचपन की सेवा के कर्ज को चुकाना ही सच्ची शिक्षा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भगवान सिंह कानावत ने की तथा मुख्य अतिथि निदेशक रामेश्वर लाल धाकड़ थे। रेखा वैष्णव, रंजना पोडरिक, मंजू दाधीच, अनिल प्रभा ओझा प्रभारी थे। तथा कार्यक्रम का संचालन रेखा वैष्णव ने किया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube