ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर पीपाड़ शहर भाजपा ने दी पुष्पांजलि

By Shubh Bhaskar · 11 Feb 2026 · 94 views
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर पीपाड़ शहर भाजपा ने दी पुष्पांजलि

​पीपाड़ शहर। भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक, एकात्मक मानववाद के प्रणेता और 'अंत्योदय' के संकल्प को धरातल पर उतारने वाले महान विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि बुधवार को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री सुमित्रा बिश्नोई ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंडित जी का पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित था। उन्होंने हमेशा अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति के उत्थान और लघु उद्योगों के माध्यम से ग्रामीण विकास को प्राथमिकता दी। उनका राष्ट्रवाद और दूरदर्शी सोच आज भी संगठन के लिए मार्गदर्शक है।​मंडल अध्यक्ष आदित्य कच्छावाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें पंडित जी के सादगीपूर्ण जीवन और उच्च विचारों को अपने निजी व राजनैतिक जीवन में आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया श्रद्धांजलि के दौरान संगठन के देवाराम जांगिड़, मनोहर लाल सोनेल,रवि नैण, डॉ. आर.डी. सागर, विक्रम देवड़ा, कपिल खण्डेलवाल,सीपी मारोठिया ,अरविंद सोनेल, चेनाराम गहलोत, दिलखुश जिनगर, बूथ अध्यक्ष पिंटूराज कच्छावाह, भवानी सिंह कच्छावाह, मुरलीधर जीनगर, रामस्वरूप मारोठिया और जगदीश सुथार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube