ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

झाबरमल कंस्ट्रक्शन कम्पनी ने विद्यालय को डोनेट किया लैपटॉप

By Shubh Bhaskar · 11 Feb 2026 · 51 views
झाबरमल कंस्ट्रक्शन कम्पनी ने विद्यालय को डोनेट किया लैपटॉप!

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- बालेटा-अलवर जिले के बालेटा में झाबरमल कंस्ट्रक्शन कम्पनी द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बालेटा को एक लैपटॉप भेंट किया गया। यह लैपटॉप कम्पनी के डायरेक्टर झाबरमल यादव द्वारा विद्यालय की प्रधानाचार्य संगीता गौड़ को सौंपा गया। इस अवसर पर समाजसेवी अशोक मेठी भी उपस्थित रहे।
प्रधानाचार्य संगीता गौड़ की प्रेरणा से इससे पूर्व भी विद्यालय में कई सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित की जा चुकी हैं। प्रधानाचार्य संगीता गौड़ एवं समाजसेवी अशोक मेठी के मार्गदर्शन में विद्यालय के कक्षा ०1 से 12 तक के सभी विद्यार्थियों को जर्सी वितरित की गई थी। इसके साथ ही गार्गी पुरस्कार प्राप्त करने वाली छात्राओं को पानी की बोतलें भी प्रदान की गई थीं।
विद्यालय की प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ ने झाबरमल कंस्ट्रक्शन कम्पनी और उनकी पूरी टीम का इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा इसे विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उपयोगी बताते हुए आगे बढ़ने की बात कहीं।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube